राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

प्रदेश की कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होना है। तीनों सीटों पर तीन महिलाओं समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी महासमुंद में हैं। जबकि राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 वोटर करेंगे।
इन सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 26 लाख 79 हजार 528 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष मतदाता 26 लाख 5,350 हैं। यानी महिला मतदाता पुरुषों से 74,178 ज्यादा हैं। एक और खास बात ये है कि कांकेर में कोई महिला चुनाव नहीं लड़ रही है। महासमंद में केवल एक महिला, जबकि राजनांदगांव में दो महिलाएं मैदान में हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि तीनों सीटों पर 6567 बूथ बनाए गए हैं।
कांकेर में पहली बार 46 नए बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 11 दुर्गम और संवेदनशील बूथों मतदान दलों को हेलिकाप्टर से भेजा गया है। राजनांदगांव के मोहला मानपुर विधानसभा में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
