Dantewada: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे
Dantewada: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे

CM Vishnu Deo in Dantewada: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने दंतेश्वरी फाइटर्स को दी महिला दिवस की बधाई मुख्यमंत्री साय ने यहां मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान एंटी लैंड माइन व्हीकल का अवलोकन किया। साथ ही दंतेश्वरी फाइटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने दंतेश्वरी फाइटर के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल से हाथ मिलाया।
जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आइजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।
