पुलिस कालोनी हत्याकांड में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपित की पहचान नहीं कर पाई
पुलिस कालोनी हत्याकांड में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपित की पहचान नहीं कर पाई

रायपुर। Raipur Police Colony Murder Case: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासीवनी स्थित पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी की पत्नी जाली सिंह (डाली) हत्याकांड सुपारी किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस उस एंगल में जांच कर रही है। हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है। घटना के 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपित की पहचान नहीं कर पाई है।
शिशुपाल की बहन और उसके जीजा पर मृतका के माता-पिता ने तलाक लेने के लिए दबाव बनाने के साथ धमकाने का आरोप लगाया है। मां ने बताया कि शिशुपाल उनकी बेटी को पिछले कई वर्षों से घर खर्च नहीं दे रहा था। वह उससे अलग भी रहता था। जाली को हर माह घर खर्च के लिए रुपये दे रहे थे।
संदिग्धों के शिवनाथ एक्सप्रेस से भागे जाने की आशंका है। इस बात को देखते हुए संदिग्ध को पकड़ने पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना की गई है।
