Mahtari Vandan Yojana Update: 10 मार्च 2024 को जारी होगी महतारी वंदन की पहली किस्त
Mahtari Vandan Yojana Update: 10 मार्च 2024 को जारी होगी महतारी वंदन की पहली किस्त

Mahtari Vandan Update रायपुर: महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। योजना की पहली किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। पहली किस्त का पैसा जल्द ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी करेंगे। इसे डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर जाएगा।
महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब यह कार्यक्रम 10 मार्च को होगा। साइंस कालेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रथम बार राशि का अंतरण करेंगे। महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान आनलाइन डीबीटी मोड से किया जाएगा।
