तिल्दा में सबसे ज्‍यादा गर्मी, पारा 37.4 डिग्री दर्ज, मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद चढ़ता पारा रफ्तार पकड़ेगा

0

तिल्दा में सबसे ज्‍यादा गर्मी, पारा 37.4 डिग्री दर्ज, मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद चढ़ता पारा रफ्तार पकड़ेगा

CG Weather: तिल्दा का पारा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा रहा।रायपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। 15 मार्च तक ही प्रदेश में कुछ क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

बतादें कि मार्च में अब तक रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था जो इस बार पीछे छूटने के आसार हैं। अभी रायपुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *