छत्तीसगढ़ में 131 दिन में 103 नक्सली ढेर,शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

0

छत्तीसगढ़ में 131 दिन में 103 नक्सली ढेर,शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। शुक्रवार देर शाम सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले हैं। वहीं मुठभेड़ में STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए हैं। इस साल जनवरी से अब तक 131 दिन में जवानों ने 103 नक्सली ढेर किए हैं। जानकारी के मुताबिक, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का गंगालूर के पीडिया में जमावड़े की सूचना मिली थी।

इसके बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। सुबह से ही DRG, STF CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा था। अफसरों के मुताबिक, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई।

डीआईजी कमलोचन कश्यप ने दैनिक भास्कर को बताया कि, नक्सलियों ने BGL दागा था, उसकी चपेट में एक जवान आया है, जबकि दूसरा जवान IED ब्लास्ट में घायल हुआ है। 10 मई को बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ के बाद सभी 12 शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले हैं।

वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए हैं। इसके अलावा 3 नक्सली भी घायल हुए हैं। इसके अलावा क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण को भी गोली लगी है। तीनों घायल नक्सली और ग्रामीण को जिला मुख्यालय लाया गया है। बताया जा रहा है कि, जवानों की गोली से बचने नक्सलियों ने एक नई स्ट्रेटजी अपनाई।

मुठभेड़ स्थल में ही हथियार छोड़कर अपनी काली वर्दी उतार दी और सादा कपड़ा पहनकर गांव में घुस गए। ताकि पुलिस उनपर हमला न करें। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा है। जिनकी पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *