छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में लू का अलर्ट:2-3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान;10 जिलों में 40 डिग्री पार

0

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में लू का अलर्ट:2-3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान;10 जिलों में 40 डिग्री पार

छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में रायगढ़, जांजगीर, राजनांदगांव और कांकेर जिले में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया।

वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के के 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

3-4 दिन हीट वेव के आसार

मई में मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का ट्रेंड है। इस महीने तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे। वो भी केवल मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं, लेकिन इसके दिन और कम हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेंपरेचर 40 डिग्री, समुद्र तट के इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीट वेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीट वेव चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *