छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा में शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा में शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हुई है। 1 लापता महिला घसनीन राठिया का शव निकाल लिया गया है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। राधिका निषाद नाम की महिला का शव कल ही बरामद हो गया था।
गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला। इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 8 शव बरामद कर लिए हैं। 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। वहीं, सुरक्षित बचे 50 ग्रामीणों को बस से उनके गांव रवाना किया गया है।
कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। ये हादसा ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान हुआ। करीब 60 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला राधिका निषाद का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था।
