छत्तीसगढ़ में टेंपरेचर 43 डिग्री के पार: 5 जिलों में दिन का पारा 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया

0

छत्तीसगढ़ में टेंपरेचर 43 डिग्री के पार: 5 जिलों में दिन का पारा 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और तेज होती धूप की तपिश के चलते दोपहर में लोग घर से बाहर कम निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। 5 जिलों में दिन का पारा 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है।बुधवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 43.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम तापमान 21.1 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया है। बीजापुर में 41.5 डिग्री, ​​​​दंतेवाड़ा में 41.1 डिग्री, बालोद में 41 डिग्री, बिलासपुर में 41, रायपुर में 41 डिग्री और कोंडागांव में 40.8 डिग्री टेंपरेचर दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। 20-21 अप्रैल को के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रायपुर और दुर्ग के कुछ जिलों के साथ ही बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। रात का पारा 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। आज रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात का पारा सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *