2.5 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़ाए:आधी रात को बाइक से पार कर रहे थे ओडिशा बॉर्डर
2.5 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़ाए:आधी रात को बाइक से पार कर रहे थे ओडिशा बॉर्डर

गरियाबंद जिले में मंगलवार-बुधवार की रात ओडिशा सीमा पर खुटगांव चेक पोस्ट के पास देवभोग पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ढाई लाख कीमती 25 किलो गांजा बरामद किया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ओडिशा के कालाहांडी के जुनागढ़ थाना क्षेत्र के नकटीगुड़ा निवासी विक्रम मेहेर (30) और राधा माधव मेहेर (29) बाइक क्रमांक ओडी 08 वी 9035 में सवार होकर एक प्लास्टिक बोरी में गांजा भर कर ला रहे थे ।
खुटगांव चेक पोस्ट पर तैनात टीम ने संदिग्ध मामला लगने पर देवभोग पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि रात को सूचना मिलने पर बल समेत चेक पोस्ट के लिए रवाना हुए। जांच में प्लास्टिक बोरी में 25 किलो गांजा बरामद किया गया। पकड़ा गया एक आरोपी पहले भी ओडिशा में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
खुटगांव चेक पोस्ट से ठीक 100 मीटर बाद ओडिशा सीमा पर कालाहांडी पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाया है। दिन भर ओडिशा पुलिस इतनी सख्ती से जांच करती है कि उससे आवाजाही करने वालों को परेशानी के बाद भी सहयोग करना पड़ता है।
