मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के पति सहित अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। महिला की मौत से गोदरीपारा मोहल्ले में शोक की लहर है। मोहल्ले में मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं।
मधुमक्खियों के डंक मारने से माला की चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर कमलेश छत पर पहुंचे। उन्हें भी मधुमक्खियों ने काट लिया। उनके अलावा मोहल्ले के अन्य कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल माला को करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया। उपचार के दौरान माला की मौत हो गई। मधुमक्खियों के डंक मारने से घायल कमलेश और अन्य लोगों की हालत सामान्य बताई गई है।
बताया गया है कि मधमक्खियों के हमले में मृत महिला माला को पूर्व में बीमारियां थीं, जिनका उपचार चल रहा था। इसके कारण वह पहले से कमजोर थी। मधुमक्खियों द्वारा अत्यधिक संख्या में डंक मार दिए जाने के कारण वह संभल नहीं पाई एवं उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोदरीपारा बी.टाइप कालोनी में पेड़ों में कई छत्ते लगे होने से उनके भड़कने और हमले की आशंका हमेशा बनी रहती है।
