सुकमा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर:संगठन में अमानवीय, आधारहीन विचारधारा, शोषण और भेदभाव का लगाया आरोप
सुकमा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर:संगठन में अमानवीय, आधारहीन विचारधारा, शोषण और भेदभाव का लगाया आरोप

सुकमा में 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 3 नक्सली पोलमपल्ली और 2 नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। सुकमा में ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’ और जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
नक्सलियों की अमानवीय, आधारहीन विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने और स्थानीय आदिवासियों पर होने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि और दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी।
