छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने लगाया BJP पर आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने लगाया BJP पर आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में हमारे कांग्रेस नेताओं को डराया जा रहा, दबाव बनाया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं। महंत ने कहा कि, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास भी पास भी फोन आ रहे हैं।
राजनांदगांव में भूपेश बघेल के सामने मंच पर कार्यकर्ता के आरोपों को भी महंत ने भाजपा की साजिश बताया है। रायपुर में महंत ने कहा कि, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसके चलते हमारे जनपद सदस्य से लेकर विधायकों तक को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
पूर्व CM भूपेश बघेल, जिस मामले में स्वयं 2022 से कार्रवाई कर रहे हैं, 72 केस दर्ज किए, 400 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं। उसमें भूपेश बघेल पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जबरदस्ती FIR में उनका नाम जोड़कर परेशान करने की कोशिश हो रही है। षड्यंत्र के तहत उनका नाम डाला गया है।
हमारे कई विधायक और पूर्व विधायक हैं, जिनसे संपर्क में रहने का प्रयास कर रहे हैं। जयसिंह अग्रवाल जैसे हमारे दबंग नेता के पास भी उनकी कोशिश जारी है। यह पूरी तरह से नाकाम रहेगी, इनके बहकावे में कोई नहीं आएगा।
