कोरबा के पाली-तानाखार में ढाई हजार लोग BJP में शामिल
कोरबा के पाली-तानाखार में ढाई हजार लोग BJP में शामिल

कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में आयोजित एक राजनैतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया। लोकसभा आम चुनाव के पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है।
पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में पाली नपं अध्यक्ष उमेश चंद्र, जिप सदस्य गणराज सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेश सिंह ठाकुर, शंकर दास महंत, नपं पूर्व एल्डर मेन अनिल सिंह परिहार, सुनील अग्रवाल, पार्षद सोना ताम्रकार जैसे प्रमुख नाम के अलावा क्षेत्र के लगभग ढाई हजार लोगों के भाजपा प्रवेश का दावा किया गया है।
कांग्रेस से ऐसा ही पलायन एक बार और हो चुका है, जब जोगी कांग्रेस का गठन हुआ था तब भी कांग्रेस के कद्दावर नेता शैलेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक बड़ा दल जोगी कांग्रेस में शामिल हो गया था। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले सैकड़ों की संख्या में भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को वर्तमान चुनाव सहित आगामी पंचायत चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इस बड़ी राजनीतिक उठापटक के नफा नुकसान की बात करें तो भाजपा मजबूत होगी और उनको फायदा मिलेगा, लेकिन गुटबाजी भी बढ़ेगी।
