छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट:तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले
छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट:तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले
छत्तीसगढ़ में मौसम का उलटफेर का दौर जारी है। 18 मार्च यानी आज और कल 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 से 5 दिनों तक दिन का तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दो दिन इन जगहों पर हो सकती है बारिश
- 19 मार्च– सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर।
- 20 मार्च– जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।
रविवार को बलौदाबाजार, सिमगा, भाटापारा, बेमेतरा, साजा, नवागढ़, थानखम्हरिया, कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा, छुईखदान, बिलासपुर, पेंड्रारोड. पंडरिया, लोरमी, शिवरीनारायण, जैजैपुर, रायगढ़, लैलुंगा, पुसौर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। संभाग के सभी जिलों में आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। शहर का आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

