छत्‍तीसगढ़ के लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही बारिश के आसार

0

छत्‍तीसगढ़ के लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में आज (16 मार्च) बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है । इसी के असर से मौसम में बदलाव होगा।

इस समय राजनांदगांव में लगातार तापमान बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को यहां पारा 37.3 डिग्री तक पहुंच गया, जो औसत से 6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, रात का तापमान 21.2 डिग्री रहा, जो यहां सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

दुर्ग संभाग के सभी जिलों में आज (16 मार्च) बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग के सभी जिलों में हल्की बूंदा-बांदी होने और आंधी चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 38.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा

सबसे कम रात का तापमान 13.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आासार हैं। कुछ इलाकों में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *