छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा हाई:3 जिलो में तापमान 37 डिग्री के पार

0

छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा हाई:3 जिलो में तापमान 37 डिग्री के पार

पिछले 10 सालों के ट्रेंड के मुताबिक मार्च महीने के अंतिम हफ्ते में ही टेंपरेचर 37 डिग्री के पार पहुंचता है, लेकिन इस साल शुरुआत से ही तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश के आसार भी हैं।

2 से 4 डिग्री गिरेगा पारा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिनों में यानी 16-17 मार्च तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दिन का पारा दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। यह मौसम में आने वाले बदलाव के कारण है।

रायपुर में तापमान 37 डिग्री

राजधानी रायपुर में गुरुवार को पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को रात पारा 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था ।

राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म

प्रदेश में इस समय राजनांदगांव का डोंगरगढ़ इलाका काफी गर्म है। पिछले कुछ दिनों से यहां का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। गुरुवार को यहां पारा 38.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो औसत से 6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, रात का तापमान 21.5 डिग्री रहा, जो यहां सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से ऊपर

बिलासपुर में दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां दिन का तापमान 37.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। यहां रात का तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *