4 साल बाद राज्य खेल अलंकरण में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
4 साल बाद राज्य खेल अलंकरण में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ सरकार आज (14 मार्च) खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही है। 4 साल बाद स्टेट लेवल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने समारोह की शुरुआत की। मंच पर मंत्री टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम, सांसद सुनील सोनी समेत कई नेता मौजूद हैं।
अलग-अलग स्पोर्ट्स इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 133 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। 411 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इस समारोह में पदक विजेता चयनित खिलाड़ियों और टीमों को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।
खिलाड़ियों को मिला सम्मान
शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, राजनांदगांव के वेट लिफ्टर जगदीश को दिया गया। उन्हें तीन लाख की राशि का चेक भी सौंपा गया। इसके साथ ही हैंडबॉल खिलाड़ी महासमुंद की कुमारी सोनिया, फेंसिंग में दुर्ग की निवेदिता कौशिक, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी रायपुर के किशन महानंद, साइकिल पोलो के लिए दुर्ग के आदित्य कुर्रे और व्हीलचेयर फेंसिंग के लिए मुंगेली के महेंद्र साहू को सम्मानित किया गया।
