शहनाज गिल को जान से मारने की धमकी? पिता संतोख सिंह सुख ने किया दावा

0

शहनाज गिल को जान से मारने की धमकी? पिता संतोख सिंह सुख ने किया दावा

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर चर्चा में हैं। वो भी अपने पिता संतोख सिंह सुख के कारण। शहनाज के पिता पर पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया है। बाबा बकाला के पुलिस उप अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह ने दावा किया कि Shehnaaz Gill के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ कम से कम 6 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘वीडियो दो महीने पुराना है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वो (सुख) एक संगठन चलाने के कारण उन्हें दी गई सुरक्षा का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्हें ऐसा ना करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने निर्देश की अवहेलना की।’ DSP ने ये भी कहा कि पुलिस शहनाज गिल को दी गई धमकियों की जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस के आरोप पर शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस दो महीने बाद ऐसे आरोप क्यों लगा रही है? वे सिर्फ आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि मैंने वीडियो सार्वजनिक कर दिया है। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वो अपनी निष्क्रियता को छिपाने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही है।’

शहनाज गिल के पिता पंजाब में हैं, जबकि वो खुद काम के सिलसिले में मुंबई में हैं। उनकी अगली फिल्म वरुण शर्मा के साथ है, जिसका नाम ‘सब फर्स्ट क्लास’ है। इसे बलविंदर सिंह जनजुआ बना रहे हैं।

संतोख ने पुलिस पर उठाए सवाल

संतोख सिंह सुख ने पूछा, ‘पुलिस ये भी दावा कर रही है कि वीडियो में फोन कॉल फर्जी है। एक तरफ पुलिस कह रही है कि वो मामले की जांच कर रही है और दूसरी तरफ फैसला सुना रही है। अगर ये फर्जी धमकी है तो उन्होंने मेरे खिलाफ FIR क्यों नहीं दर्ज कराई?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *