छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर के खौफ से 6 नक्सलियों का सरेंडर: 6 नक्सलियों ने विशाखापत्तनम में डाले हथियार
छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर के खौफ से 6 नक्सलियों का सरेंडर: 6 नक्सलियों ने विशाखापत्तनम में डाले हथियार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस फोर्स आक्रामक हो गई है। 3 महीने के अंदर 80 नक्सलियों को मार गिराया है। अब मारे जाने के डर से बस्तर के किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 3 महिला समेत 6 नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सरेंडर कर दिया है। इनपर करीब 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक पर 5 लाख, 3 पर 4-4 और 2 एक-एक लाख रुपए के इनामी हैं।
16 अप्रैल को कांकेर की मुठभेड़ में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। इससे पहले बीजापुर की मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को देखते नक्सली बैकफुट हो गए हैं। यही वजह है कि किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी के 6 सदस्यों ने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ से भागकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंचे और अफसरों के सामने हथियार डाल दिए। दरअसल, अभी नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि, नक्सलियों के TCOC में फोर्स नक्सलियों पर हावी हुई है। 80 नक्सलियों को ढेर किया गया। 6 नक्सलियों ने मारे जाने के डर से हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।
इससे पहले नक्सली TCOC में फोर्स पर भारी पड़ते थे। साल 2023 में नक्सलियों ने अरनपुर IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी वाहन को उड़ाया था। जिसमें एक वाहन चालक समेत 10 DRG जवान शहीद हुए थे।
