बस्तर लोकसभा की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म:3 बजे तक 58.14% मतदान

0

बस्तर लोकसभा की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म:3 बजे तक 58.14% मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। अपराह्न 3 बजे तक लोकसभा सीट पर 58.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म हो गया है। यहां 3 बजे तक ही वोटिंग होनी थी। इस बीच बीजापुर में दो जगह अलग-अलग ब्लास्ट हुए हैं। उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है।

बीजापुर के ही भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *