कोंडागांव में मोहन मरकाम बोले- छत्तीसगढ़ में BJP से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस
कोंडागांव में मोहन मरकाम बोले- छत्तीसगढ़ में BJP से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव के सर्गीपाल गांव में मतदान किया। इस दौरान मरकाम ने कहा कि साय सरकार से 3 महीने में ही जनता त्रस्त हो गई। उनके साथ छल हुआ है। हम भाजपा से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। साथ ही मरकाम ने लोगों से वोट करने की अपील की। वोट डालने के बाद मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम विपक्ष से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे प्रत्याशी अच्छे वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दल बदल कर पार्टी के नेता विधायक जा रहे हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए।
मरकाम ने कहा कि दल बदल करना जनता के साथ धोखा है। जनता जिस विश्वास से चुनती है, उनके साथ न्याय नहीं है। केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो दलबदल के खिलाफ कानून लाएंगे, ये हमारे मैनिफेस्टो में है।कोंडागांव के सरगीपाल मतदान केंद्र में बुजुर्ग महिलाओं में भी लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह दिखा। चलने फिरने में असमर्थ महिला व्हीलचेयर से घर से निकलकर मतदान करने आई। पुलिस जवानों ने व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लाया।
