सरगुजा में नवरात्र के दौरान महामाया मंदिर परिसर में महिला का मंगलसूत्र चोरी: 3 महिलाएं गिरफ्तार
सरगुजा में नवरात्र के दौरान महामाया मंदिर परिसर में महिला का मंगलसूत्र चोरी: 3 महिलाएं गिरफ्तार
सरगुजा जिले में नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में कई श्रद्धालुओं के नगदी और जेवरों की चोरी हो गई। मंदिर परिसर में एक महिला ने मंगलसूत्र चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस ने जांजगीर की 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मंगलसूत्र जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को चांदनी चौक निवासी प्रिया सोनी (26) अपने पति के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने गई थी। मंदिर दर्शन के बाद बाहर प्रसाद वितरण की लाइन में लगी थी। उसी दौरान अज्ञात महिला ने उसे धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर गले में पहना सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।
पुलिस ने तीन महिला संदेही कुमती (40), प्रभा (40) और संजू (50) जांजगीर के अकलतरा निवासी को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने की फिराक में यहां पहुंचे थे। तीनों महिलाओं ने सिर्फ एक चोरी करना स्वीकार किया है।
वहीं, पुलिस कैंप में नवरात्र के दौरान दर्जनों की संख्या में शिकायतें पहुंचीं थी। इनमें अधिकांश शिकायत पैसे और पर्स चोरी की हैं। कुछ के जेवरात भी चोरी हुए हैं। आशंका है कि बाहर से आए लोगों ने ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अधिकांश मामले में लोगों ने शिकायत ही दर्ज नहीं कराई है।

