80 फीट सड़क बनाने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:बिलासपुर में अवैध कब्जा कर बने 8 मकानों को ढहाया

0

80 फीट सड़क बनाने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:बिलासपुर में अवैध कब्जा कर बने 8 मकानों को ढहाया

बिलासपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। यहां सड़क की सरकारी जमीन पर मकान बना लिया गया था। इस कार्रवाई के दौरान 8 मकानों को ढहा दिया गया। इसके बाद अब नाली निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं। अब 80 फीट सड़क बनाने के काम में भी तेजी आएगी। दरअसल, मंगला से भैंसाझार बाईपास जाने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का काम अधूरा पड़ा था।

यहां मंगला बस्ती में सड़क किनारे अतिक्रमण कर करीब 50 लोगों ने सड़क के सामने सरकारी जमीन पर मकान बना लिया था। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के सड़क चौड़ीकरण में अवैध कब्जाधारी रोड़ा बन गए थे।

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे करीब 46 लोगों के अतिक्रमण को नगर निगम ने करीब एक महीने पहले ही हटा दिया था। इसके बाद सड़क 80 फीट से ज्यादा चौड़ी हो गई। इस दौरान कुछ अवैध कब्जा बच गया था, जिसके कारण नाली निर्माण में दिक्कतें हो रही थीं।

बता दें कि मंगला के आगे भैंसाझार तक सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन मंगला बस्ती के अंदर डेढ़ किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण होने की वजह से काम अधूरा बचा हुआ था। अतिक्रमण हटने के बाद डेढ़ कि.मी. बचे सड़क के काम को शुरू कर दिया गया है।

80 फीट चौड़ी सड़क बनाने के लिए 8 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाना था। मंगलवार को नगर निगम ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इससे अब तेज गति से सड़क निर्माण हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *