छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव BJP में शामिल: रायपुर में रामनामी समाज के 500 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव BJP में शामिल: रायपुर में रामनामी समाज के 500 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता

बिलासपुर नगर निगम की पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है। रायपुर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा और सरला कोसरिया ने बीजेपी ज्वाइन करवाया है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

वाणी राव ने 26 नवंबर 2017 को बेलतरा में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गई थी। बिलासपुर की महापौर भी रह चुकी हैं। वहीं, 2013 में कांग्रेस की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जिन्हें भाजपा के अमर अग्रवाल ने 15599 वोट से हरा दिया था।

जांजगीर-चांपा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संयुक्त महासचिव और कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रदेश टॉपर रहे इंजीनियर रवि पाण्डेय अपने सैकड़ों सहयोगी और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।इनमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, समाजिक पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *