कोरबा पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
कोरबा पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

होली, रमजान और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कोरबा जिले की पुलिस ने शुक्रवार शाम को फ्लैग मार्च निकाला। इसमें कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई और एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। उन्होंने भाईचारा और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर और एसपी ने कहा कि अगर कोई किसी को परेशान करता है, हुड़दंग मचाता है, जबरदस्ती किसी को रंग लगाता है, तेज आवाज में डीजे बताया है या कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस बल, सीएएफ, छत्तीसगढ़ होमगार्ड के 200 जवानों ने फ्लैग मार्च के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को शांति का संदेश दिया। कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो और दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
होली पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
