कोंडागांव की रमिता-नेहा को मिला मुख्यमंत्री अलंकार सम्मान
कोंडागांव की रमिता-नेहा को मिला मुख्यमंत्री अलंकार सम्मान

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने वाली इन बालिकाओं को जिले स्तर पर बधाई मिल रही है। प्रशिक्षक त्रिलोचन मानता को सेना के अधिकारियों ने बधाई दी। त्रिलोचन महंता ने कहा कि मेरे लिए एक सपना है। ये बालिकाएं एक दिन भारत का नाम रोशन करेंगी।
रायपुर में गुरुवार को राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन किया गया। जिले में इस तरह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। दरअसल, आईटीबीपी से तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही कुमारी नेहा मरकाम और रमिता सोरी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके हैं। जिसमें कोण्डागांव जिले की कुमारी नेहा मरकाम और रमिता सोरी को मुख्यमंत्री ट्रॉफी मेडल और 3 लाख की नगद राशि दी गई।
