छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने 3 माह में 13000 करोड़ का लिया कर्ज

0

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने 3 माह में 13000 करोड़ का लिया कर्ज

रायपुर \ रायपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी CM विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि, हमने जितना कर्ज लिया, उससे ज्यादा ज्ञान के तहत जनता को दे दिया। ज्ञान यानी गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी जैसे वर्ग के लिए काम किया। कांग्रेस की मानसिकता यही रही कि उन्होंने अपनी जेबें भरने के लिए काम किया।

छत्तीसगढ़ की जीडीपी दोगुनी करके दिखाएंगे

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने तो उलटी गंगा बहाने का प्रयास किया। जहां ऑनलाइन कामकाज होते थे, वहां ऑफलाइन कर भ्रष्टाचार किया। हम विजिलेंस के लिए टीम बना रहे हैं। विभागों को ऑनलाइन कर रहे हैं, पारदर्शी बना रहे हैं। इससे सरकार के पास पैसा आएगा। भ्रष्टाचार पर नकेल कसेगी। पूंजीगत व्यय पर हम अधिक फोकस कर रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की जीडीपी दोगुनी हो सके। और यह हम करके दिखाएंगे।

मंत्रियों ने गिनाई पूरी हो चुकी मोदी की गारंटी

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं।
  • महतारी वंदन योजना के माध्यम से 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।
  • खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता दी गई।
  • किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।
  • 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।
  • किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है।
  • तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *