बिलासपुर: जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर फांसी पर लटकी मिली

0

बिलासपुर: जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर फांसी पर लटकी मिली

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला अस्पताल की महिला मेडिकल ऑफिसर ने खुदकुशी कर ली। उनका शव सोमवार को मायके में फांसी से लटका हुआ मिला। इसके बाद डॉक्टर पति और उसके दोस्त ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। मूल रूप से कोरबा के कटघोरा निवासी डॉक्टर पूजा चौरसिया (31) सरकंडा के अशोक नगर में अपने पति अनिकत कौशिक (35) के साथ रहती थीं। 

5 साल पहले की थी लव मैरिज

पुलिस ने बताया कि अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। वहीं पूजा से 2018 में उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। बाद में घरवालों की मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से भी उनकी शादी हुई। शादी के बाद पति-पत्नी अशोक नगर में रहते लगे।

पुलिस ने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूजा के माता-पिता मंगलवार को लौटेंगे। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं।

पूजा के कमरे की पुलिस ने अभी तलाशी नहीं ली है। इससे पहले ही पति व दोस्त वहां पहुंच गए थे। इस आत्महत्या को लेकर कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि मायकेवालों के आने व उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *