Miss World 2024: इवेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

0

Miss World 2024: वेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

 Miss World 2024: बीते दिन यानी 9 मार्च को 71वें मिस वर्ल्ड विनर का एलान किया गया है। इस बार यह खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता है। वहीं, लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रही हैं।

इस शानदार इवेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी वीडियो के जरिए एक खास मैसेज भेजा।

28 साल के बाद इस ग्रैंड इवेंट की मेजबानी भारत ने जियो वर्ल्ड सेंटर में की। भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी ने टाॅप 8 में जगह बनाई और फिर वे बाहर हो गईं। 

मिस वर्ल्ड के मंच पर प्रियंका का एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें उन्होंने कहा, “उद्देश्य ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी मां डाॅ मधु चोपड़ा और पिता को न सिर्फ भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी इस्तेमाल किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *