राजधानी में आयोजित किसान महासम्मेलन में पहुंचे राजनाथ सिंह, CM साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर किया स्‍वागत

0

राजधानी में आयोजित किसान महासम्मेलन में पहुंचे राजनाथ सिंह, CM साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर किया स्‍वागत

Kisan Mahasammelan In Chhattisgarh: राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4,000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे। भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं वरन् एक परिवार है। आने वाला समय चुनावी मोड में है। लगातार चुनाव होने वाले हैं जो 2025 फरवरी माह तक चलेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *